बैढ़न-चितरंगी में कोहरे ने दी दस्तक,सुबह तक छाई रही धुंध

सिंगरौली । आज सोमवार की सुबह बैढ़न-चितरंगी, देवसर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में कोहरे का असर देखने को मिला।   सुबह करीब 8 बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि दृश्यता इतनी कमजोर नहीं थी कि आवागमन में कोई बड़ी परेशानी हो, लेकिन मौसम में आए बदलाव के साथ कोहरे ने दस्तक दे दी है।

बैढ़न नगर के अलावा आसपास के गांवों में भी सुबह के समय धुंध का प्रभाव दिखाई दिया। वहीं चितरंगी तहसील क्षेत्र में सोन नदी के तटीय इलाकों में पिछले सात दिनों से लगातार सुबह कोहरा छाने का सिलसिला बना हुआ है। बारिश थमने के बाद मौसम में आए बदलाव के बीच सुबह और शाम ठंडक का एहसास भी बढ़ने लगा है। कोहरे की दस्तक से अब मौसम में धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं।

Next Post

विधायक ने गौ माता का पूजन कर गुड़ खिलाया,ग्वालवालों का सम्मान

Mon Nov 9 , 2026
सिंगरौली। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत बरहपान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से गौ माता का पूजन-अर्चन कर गुड़ खिलाया तथा गौसेवा और पशुपालन से जुड़े ग्वालवालों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर […]

You May Like