गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है: राधा

सिंगरौली । नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 29 देवरा स्थित गौ सेवा संस्थान गौशाला परिसर में गोवर्धन पूजा पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम में राज्यमंत्री राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, महापौर रानी अग्रवाल, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। राज्यमंत्री राधा सिंह ने विधायक द्वय एवं अन्य अतिथियों के साथ विधि-विधान से गौ-माता का पूजन कर गौ-सेवा एवं संरक्षण का संदेश दिया। अपने संबोधन में राज्य मंत्री राधा सिंह ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति, प्रकृति संरक्षण एवं गौ-सेवा की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। वहीं विधायक रामनिवास शाह ने गौ-सेवा को पुण्य के साथ सामाजिक दायित्व बताते हुए सभी से गौवंश संरक्षण में सहभागिता निभाने की अपील की। इधर देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर अतिथियों ने गौशाला परिसर का भ्रमण कर गौवंश के रखरखाव, चारा, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

Next Post

बैढ़न-चितरंगी में कोहरे ने दी दस्तक,सुबह तक छाई रही धुंध

Mon Nov 9 , 2026
सिंगरौली । आज सोमवार की सुबह बैढ़न-चितरंगी, देवसर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में कोहरे का असर देखने को मिला।   सुबह करीब 8 बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि दृश्यता इतनी कमजोर नहीं थी कि आवागमन में कोई बड़ी परेशानी हो, लेकिन मौसम में आए बदलाव के साथ कोहरे […]

You May Like