दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

झाबुआ. झाबुआ जिले के थांदला-मेघनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम नौगांवा स्थित शीतला माता मंदिर के पास रविवार शाम करीब 7 बजे दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि इसमें तीन युवकों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

मृतकों की पहचान राज पिता नारायण बारिया (21 वर्ष) निवासी ग्राम नौगांवा, महेश पिता मुकेश परमार (19 वर्ष) निवासी ग्राम नौगांवा तथा दिलीप पिता गुमान मोरी (18 वर्ष) निवासी ग्राम महुड़ा, शिवगढ़ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच एवं आगे की विवेचना की जा रही है।

Next Post

गोवर्धन महोत्सव में 9 पशुपालकों का सम्मान, खातों में पहुंचे 5.25 लाख रुपये

Mon Nov 9 , 2026
झाबुआ. श्री कृष्ण गो सेवा सदन चारोलीपाड़ा में सोमवार को गोवर्धन महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में गोवर्धन पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। अतिथियों ने विधि-विधान […]

You May Like