गरीब की टाटरी में दिन में लगी आग खाने के लिए रखी 6 क्विंटल मक्का स्वाहा 

बागली। पिपरी के नजदीक ग्राम तातु खेड़ी में सोमवार को दोपहर 2:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसके चलते कच्ची फोर्स की टोकरी में रखी 6 कुंटल मक्का और अन्य बीजू अनाज जलकर राख हो गया मवेशियों को खिलाने के लिए मक्का की कड़़प रखी थी। संभवत उसी के कारण आग बढ़ गई और यह नुकसान हो गया जानकारी के अनुसार घटना के समय परिवार के कोई सदस्य या मवेशी उपस्थित नहीं थे ।इसलिए जनहानि नहीं हो पाई ग्रामीणों ने तुरंत देसी तरीके से ही आग पर काबू पा लिया लेकिन नुकसान होने से नहीं बचा पाए खबर लिखे जाने तक क्षेत्र से जुड़े पटवारी मौका पंचनामा बनाने नहीं पहुंचे जबकि संबंधित व्यक्ति ने 112 डायल करके सूचना दे दी

Next Post

आसमान में आग के गोले, ढाल लेकर भिड़े तुर्रा-कलंगी के योद्धा

Mon Nov 9 , 2026
इंदौर. आसमान में उठती आग की लपटें, बारूद की गूंज और हाथों में ढाल लेकर एक-दूसरे की ओर बढ़ते योद्धा… सोमवार शाम गौतमपुरा का मैदान कुछ ऐसे ही नजारे का गवाह बना. दीपावली के अगले दिन धोक पड़वा पर परंपरागत हिंगोट युद्ध में गौतमपुरा के तुर्रा और रूणजी के कलंगी […]

You May Like