दिवाली की आतिशबाजी ने बिगाड़ी भोपाल की हवा, AQI 393 पर पहुंचा

भोपाल: दिवाली पर रोशनी और आतिशबाजी के जश्न के बाद अब भोपाल की हवा में घुला है जहरीला धुआं… शहर की आबोहवा इतनी खराब हो गई कि AQI गंभीर स्तर के करीब पहुंच गया।

भोपाल में सुबह 11 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 393 दर्ज किया गया। यानी 400 के गंभीर स्तर से महज 7 अंक दूर!

आतिशबाजी का असर रात से ही दिखने लगा था। टीटी नगर में रात 10 बजे AQI 150 था, जो सुबह 3 बजे तक बढ़कर 314 पहुंच गया। यानी महज 5 घंटे में दोगुने से ज्यादा उछाल। ईदगाह हिल्स में AQI 140 से बढ़कर 263 और पर्यावरण परिसर में 213 से 302 दर्ज किया गया। यानी शहर के तीनों मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता बिगड़ी है।

पर्यावरणविद् राशिद नूर खान के मुताबिक, AQI 350 से ज्यादा होने पर 24 घंटे तक ऐसी हवा में सांस लेना 10 से 12 सिगरेट पीने के बराबर नुकसानदेह हो सकता है।

दिवाली पर आसमान रोशन करने वाली आतिशबाजी अब शहर की सांसों पर भारी पड़ रही है… सवाल है, जश्न की कीमत आखिर भोपाल कब तक चुकाएगा?

Next Post

गुना में ट्रेनी आईपीएस के साथ मारपीट, मुख्य आरोपी दिनेश ग्वाल गिरफ्तार

Mon Nov 9 , 2026
गुना। शहर के पठार मोहल्ला निवासी और ट्रेनी आईपीएस अधिकारी मानव जैन के साथ रविवार को शहर के व्यस्त मार्ग पर मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेनी आईपीएस मानव जैन रविवार को ख्यावदा चौराहे से बाजार की तरफ जा रहे थे, उसी दौरान […]

You May Like