ग्वालियर। दीप पर्व की आज प्रतिपदा 9 नवंबर को राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया द्वारा सामूहिक श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में किया जायेगा ।
विगत 25 वर्षों से परम्परागत रूप से प्रतिवर्ष होने वाले श्री गोवर्धन एवं गौ पूजा महोत्सव का आयोजन 9 नवंबर को मध्याह्न 12.35 बजे भगत सिंह नगर स्थित “सेवा पथ” परिसर में होगा। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं के गणमान्य प्रतिनिधि व गौ एवं प्रकृति प्रेमी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है । महोत्सव में वैदिक रीति से श्री गिरिराज पूजा व प्रसाद वितरण के अतिरिक्त 1100 दीपों से वंदना की जायेगी ।
Next Post
दीपावली मेला में लोगों का आंकड़ा 25 लाख से ऊपर पहुचा
Mon Nov 9 , 2026
सतना:चित्रकूट में मेला परिक्षेत्र का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी सतना डॉ सतीश एस ने बताया कि चित्रकूट मेले का आज तीसरा दिन है दीपावली को लेकर आज भारी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट में मौजूद है .लगभग 20 से 25 लाख लोग चित्रकूट मेले में अभी तक पहुंच चुके हैं दीपदान […]

You May Like
-
2 years ago
सुस्वागतम खुशामदीद का टीज़र रिलीज