चाकू दिखाकर लूटने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी शामिल

रीवा, गुढ़ थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 नवंबर को फरियादी मनीष कुमार पटेल निवासी ग्राम उकरहा थाना कमर्जी जिला सीधी ने गुढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. फरियादी ने बताया कि सात आरोपियों ने उसके और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करते हुए चाकू दिखाकर 10 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक सोने की चेन लूट ली. शिकायत पर थाना गुढ़ में अपराध क्रमांक 380/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया.

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को 24 घंटे के अंदर धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में दीपक गोस्वामी उम्र 22 वर्ष, प्रिंस आदर्श गोस्वामी उम्र 19 वर्ष, मोहित कुमार रावत उम्र 21 वर्ष, विपिन चतुर्वेदी उम्र 25 वर्ष एवं संदीप कुमार रावत उम्र 19 वर्ष शामिल हैं. इनमें से कुछ आरोपी सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र के निवासी हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 10 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक अदद चाकू बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय रीवा के समक्ष पेश किया गया है. दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

Next Post

मांधाता राजपरिवार का विवाद खत्म: हाईकोर्ट ने राव पुष्पेंद्र सिंह की प्रबंधक न्यासी नियुक्ति को रखा बरकरार

Sat Nov 7 , 2026
ओंकारेश्वर। ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक न्यासी पद को लेकर मांधाता राजपरिवार में चल रहा कानूनी विवाद समाप्त हो गया। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर ने राव पुष्पेंद्र सिंह के पक्ष में फैसला सुनाते हुए जिला न्यायालय खंडवा के निर्णय को बरकरार रखा है। न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकल पीठ […]

You May Like