नयी दिल्ली, 07 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार साजिशन गरीबों को शिक्षा के अधिकार से वंचित कर रही है और सरकारी स्कूलों को बंद करके देश की बड़ी आबादी को शिक्षा से दूर किया जा रहा है।
पार्टी ने कहा है कि शिक्षा सबका अधिकार है, लेकिन सरकार की नीतियों के कारण गरीब बच्चों के लिए शिक्षा के अवसर लगातार सीमित किये जा रहे हैं। कांग्रेस ने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 10 साल में देश में करीब 94 हजार सरकारी स्कूल बंद किये गये हैं।
कांग्रेस ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि नीति आयोग के आंकड़ों के अनुसार 2017-18 के बाद सरकारी स्कूलों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गयी है। पार्टी ने कहा है कि 2019-20 में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सर्वाधिक करीब 47 हजार विद्यालय बंद हुए।
पार्टी ने इन राज्यों से स्कूलों की स्थिति पर एक मीडिया घराने की रिपोर्ट भी पोस्ट की है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी को डर है कि लोग पढ़-लिखकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठायेंगे और उसकी नफरत की राजनीति को नकार देंगे। इसलिए गरीबों और देश की बड़ी आबादी को व्यवस्थित तरीके से शिक्षा से दूर किया जा रहा है।
Next Post
दीपावली पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
Sat Nov 7 , 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सद्भाव, प्रेम, […]

You May Like
-
4 months ago
पुलिस ने जन जागरुकता रथ हिण्डोरिया पहुंचा
