दीपावली पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सद्भाव, प्रेम, सहयोग और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की है कि दीपावली का प्रकाश प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली लेकर आए। भगवान श्री गणेश एवं माता लक्ष्मी की कृपा से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व पारंपरिक उल्लास, आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।

Next Post

ट्रंप ने स्टीफन मिलर को नियुक्त किया व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ

Sat Nov 7 , 2026
वाशिंगटन, 07 नवंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने लंबे समय से सहयोगी रहे स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है। रिपब्लिकन पार्टी के कांग्रेस पर नियंत्रण गंवाने के बाद श्री ट्रंप ने अपनी कुछ सबसे सख्त घरेलू नीतियों के सूत्रधार रहे […]

You May Like