ब्राजील में बारिश के कारण मरने वालों की संख्या 27 हुयी

रियो डी जनेरियो, 26 मार्च (वार्ता) दक्षिण-पूर्वी ब्राजील में शुक्रवार से शुरू हुई भारी बारिश के कारण कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य लापता हैं।

स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस बीच, आधिकारिक सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारी बारिश के 8,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। बारिश से एस्पिरिटो सैंटो और रियो डी जनेरियो राज्य सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, जहां बाढ़ और भूस्खलन से क्रमशः 19 और आठ मौतें दर्ज की गई हैं। मिनस गेरैस और साओ पाउलो राज्यों में भी भारी बारिश हुई, हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रियो डी जनेरियो राज्य के पेट्रोपोलिस शहर में भूस्खलन के कारण घर दब जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई। दमकलकर्मी इमारत से चार साल की एक बच्ची को बचाने में सफल रहे।

रियो डी जनेरियो के एक उपनगर ड्यूक डी कैक्सियास में एक ट्रक के नदी में गिरने के कारण चाकल की मौत हो गयी। वहीं, रियो डी जनेरियो राज्य की अरारियल डो काबो में, बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

Next Post

सीरिया के कई शहरों में हवाई हमले

Tue Mar 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email दमिश्क, 26 मार्च (वार्ता) सीरिया के पूर्वी प्रांत दीर अल-ज़ौर में मंगलवार को तड़के अज्ञात ड्रोनों के जरिए सिलसिलेवाल विस्फोट किए गए। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार, अल-बुकामल, अल-मयादीन […]

You May Like

मनोरंजन