भीड़ बढ़ेगी, सुरक्षा भी बढ़ेगी! त्योहारों पर भोपाल पुलिस अलर्ट  

भोपाल। त्योहारों का सीजन है… बाजारों में भीड़ बढ़ेगी, सड़कों पर रौनक होगी और इसी के साथ सुरक्षा की चुनौती भी बढ़ने वाली है।

भोपाल में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने क्या तैयारियां की हैं? आपातकालीन स्थिती में पुलिस कितनी तैयार है? इन्हीं सवालों को लेकर हमने भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार जी से की खास बातचीत की।

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, त्योहारों को लेकर भोपाल में पूरा पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी विभागों से समन्वय किया गया है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद और जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। यानी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

Next Post

कलेक्टर ने 2 आदतन अपराधियों को दिए जिला बदर के आदेश

Fri Nov 6 , 2026
रीवा, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 2 आदतन अपराधियों को जिला बदर के आदेश दिए हैं. इन्हें रीवा सहित मैहर, सतना, सीधी, मऊगंज तथा सिंगरौली जिले की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं. इसी तरह कलेक्टर ने […]

You May Like