धनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी

इंदौर। त्योहारों की रौनक बाजारों में नजर आने लगी है। धनतेरस और दीपावली की तैयारियों के बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपनी पत्नी एडवोकेट जूही भार्गव के साथ खरीदारी करने बाजार पहुंचे। उन्होंने छोटे व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीयता से बातचीत की और त्योहार से जुड़ी जरूरी वस्तुओं की खरीदारी की।

महापौर ने बाजार में मिट्टी के दीपक, दीये, सजावटी सामान और घर-आंगन को रोशन करने वाली विभिन्न पारंपरिक वस्तुएं खरीदीं। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से उनके कारोबार, ग्राहकी और त्योहार की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। महापौर और उनकी पत्नी को अपने बीच पाकर छोटे दुकानदारों में भी उत्साह नजर आया।

Next Post

त्यौहारों की भीड़ में भारी पड़ रही ऑटो की धामा-चौकड़ी

Fri Nov 6 , 2026
सीधी ।दीपावली और धनतेरस के पावन पर्व के चलते बाजारों में रौनक तो लौट आई है, लेकिन इसके साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। त्यौहार की इस भारी भीड़ के बीच ऑटो चालकों की मनमानी और धामा-चौकड़ी आम जनता पर भारी पड़ रही है। स्थानीय […]

You May Like