मोदी ने यादव से दूरभाष पर चर्चा कर उज्जैन घटना की प्राप्त की जानकारी

भोपाल, 25 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से दूरभाष पर चर्चा कर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आग लगने की घटना की जानकारी प्राप्त की।

डॉ यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को बताया कि भगवान महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुए हादसे से प्रभावित घायल लोगों का इलाज इंदौर और उज्जैन में चल रहा है। उन्होंने दोनों नगरों में जाकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की है। घायल लोगों के बेहतर उपचार पर ध्यान दिया जा रहा है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भगवान महाकाल से सभी घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Next Post

केन्या में बम विस्फोट, चार की मौत, 11 घायल

Tue Mar 26 , 2024
नैरोबी, 26 मार्च (वार्ता) पूर्वोत्तर केन्या के मंडेरा शहर में एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से एक पुलिस अधिकारी सहित चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। सिटीजन डिजिटल समाचार पोर्टल ने अपनी बताया कि सोमवार सुबह एक होटल में बम विस्फोट हुआ। […]

You May Like