चीनी, दालों के दाम बढ़े, चावल नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में चीनी में तेजी का क्रम गुरुवार को भी जारी रहा। चीनी के साथ दालों के दाम भी बढ़ गए। चावल में नरमी रही जबकि खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख देखा गया।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 23 रुपये बढ़कर 5,577 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गुड़ चार रुपये गिरकर 5,990 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 20 पैसे बढ़कर 59.95 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत आठ रुपये गिरकर 4,373 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। गेहूं 2,938 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। वहीं, आटे का भाव छह रुपये बढ़ गया।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। उड़द दाल 14 रुपये और चना दाल 12 रुपये महंगी हुई। मसूर दाल 11 रुपये और मूंग दाल 10 रुपये प्रति क्विंटल ऊपर बोली गई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का जनवरी वायदा छह रिंगिट टूटकर 4,371 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.01 प्रतिशत गिरकर 62.89 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की औसत कीमत 50 रुपये और वनस्पति की 42 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। पाम ऑयल 29 रुपये और मूंगफली तेल 22 रुपये महंगा हुआ। वहीं, सोया तेल में 29 रुपये और सूरजमुखी तेल में आठ रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

Next Post

रुपया पांच पैसे मजबूत

Thu Nov 5 , 2026
मुंबई, 05 नवंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को पांच पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.41 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 29 पैसे की मजबूती के साथ 94.46 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। रुपया आज 10 पैसे […]

You May Like