
इंदौर. आगामी त्योहारों के मद्देनजर द्वारकापुरी पुलिस ने क्षेत्र के सक्रिय गुंडे-बदमाशों की परेड कराई. इस दौरान उनके डोजियर फॉर्म भरवाकर आपराधिक रिकॉर्ड संधारित किया. बदमाशों को अपराध से दूर रहने और भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की शपथ दिलाई. साथ ही कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई. यह कार्रवाई डीसीपी जोन 4 नरेंद्र सिंह रावत के निर्देशन और एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन मंज की गई.
