घाटों का सौंदर्यीकरण करने की मांग

भैरुंदा। नर्मदा घाटों पर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समग्र सेवा समिति नीलकंठ द्वारा एसडीएम को नर्मदा घाटों की साफ-सफाई को लेकर मांग पत्र सौंपा.

समिति द्वारा ग्राम बाबरी से छीपानेर तक कुल 12 नर्मदा घाटों पर नियमित रूप से साफ-सफाई, घाटों पर सूचना बोर्ड लगवाने, गंदे पानी को रोकने तथा घाटों पर असामाजिक गतिविधियों को रोकने हेतु प्रशासन से मांग की गई. इस अवसर पर समिति अध्यक्ष इंदर सिंह राजपूत, रमेश मालवीय, गुरुदयाल यादव, नारायण सिंह राजपूत, राजेश लखेरा, केवल राम राठौर, उत्तम सिंह राजपूत, अर्जुन पंवार, सतीश वर्मा, राजू वर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे.

 

Next Post

नन्हीं अभिश्री ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

Thu Nov 5 , 2026
सीहोर। जिले की प्रतिभाशाली बेटी अभिश्री नामदेव ने अपनी विलक्षण प्रतिभा और असाधारण स्मरण शक्ति के दम पर शहर व प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है. अभिश्री को कम उम्र में अद्भुत याददाश्त और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए प्रतिष्ठित संस्था बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स द्वारा विश्व रिकॉर्ड […]

You May Like