मुर्मु की कोल्हापुर यात्रा भीषण बाढ़ के कारण रद्द

कोल्हापुर, 28 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रविवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले का एक दिवसीय दौरा बाढ़ की भीषण स्थिति के कारण स्थगित कर दिया गया।

जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में भारी बारिश के बाद आयी भीषण बाढ़ की स्थिति के कारण राष्ट्रपति का दौरा स्थगित किया गया है।

उन्होंने बताया कि श्रीमीत मुर्मु को जिले की पन्हाला तहसील के वर्णनगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति कार्यालय का एक मेल जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ है, जिसमें पुनर्निर्धारित यात्रा योजना प्रदान की गई है। राष्ट्रपति के अब सितंबर के पहले सप्ताह में कोल्हापुर का दौरा करने की संभावना है।

Next Post

70 प्रतिशत बाघ भारत में, संख्या हर वर्ष बढ़ रही है: मोदी

Sun Jul 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व बाघ दिवस की पूर्व संध्या पर कहा है कि भारत में बाघों के संरक्षण के लिए इस समय अभूतपूर्व प्रयास चल रहे हैं और देश में प्रति […]

You May Like