ऐतिहासिक जीत के बाद क्या भाजपा छिंदवाड़ा को देगी मंत्री

छिंदवाड़ा जिले वासियों की नजर अब भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व पर टिकी

विजयेंद्र आमादरे

छिंदवाड़ा:लोकसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों सहित जिलेवासियों की नजर अब भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व की ओर टिकी हुई है.क्या भाजपा छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को मंत्री पद से नवाजेगी? यह बात जिले के हर रहवासियों की जुबान से निकल रही है.वही प्रदेश में 20 वर्षो से लगातार भाजपा की सरकार रही जिसमें एक बार ही भाजपा के चौधरी चंद्रभान सिंह केबिनेट मंत्री रहे लेकिन इसके बाद भाजपा ने छिंदवाड़ा को मंत्री नही दिया. बता दे कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस को प्रदेश में बहुमत मिला था और प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनी थी. छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे लेकिन 15 महिनों में ही कमलनाथ सरकार गिर गई थी. 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भी छिंदवाड़ा की सातों विधानभा सीट पर कांगे्रस की जीत हुई. लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी.

लेकिन अब लोकसभा चुनाव में विवेक बंटी साहू की ऐतिहासिक जीत होने के बाद लोगों की उम्मीद जाग गई है। राजनितिक पंडीतो के मतानुसार विवेक बंटी साहू के रूप मे जिले को मंत्री मिलेगा जिससे जिले की विकास को गति मिलेगी. उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में छिंदवाड़ा में इतिहास रच गया है यहां 1980 से लगातार कमलनाथ सांसद रहे और उसके बाद 2019 में उनके बेटे नकुलनाथ सांसद बने.

1997 में एक बार केवल भाजपा यहां से जीती थी और सुंदरलाल पटवा सांसद बने थे. लेकिन उसके अलावा कभी भी 1980 के बाद से कांग्रेस छिंदवाड़ा लोकसभा का चुनाव नहीं हारी. इस बार एक स्थानीय प्रत्याशी विवेक बंटी साहू पर भाजपा ने दांव खेला था और ऐतिहासिक रूप से भाजपा के विवेक बंटी साहू ने कमलनाथ के गढ़ को ढहा दिया. 113618 वोटो के अंतर से कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को हराया है. छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से विवेक बंटी साहू को ऐतिहासिक जीत मिलने के बाद जिले के लोगों में चर्चाए चल रही है कि विवेक बंटी साहू को केन्द्रीय मंत्री स्थान मिलना चाहिए

Next Post

मालवा निमाड़ के किसी दलित या आदिवासी को मिल सकता है मंत्रिमंडल में मौका

Fri Jun 7 , 2024
विशेष अनीता चौहान, सुमेर सिंह सोलंकी, सावित्री ठाकुर और गजेंद्र पटेल आदिवासी कोटे से तो महेंद्र सोलंकी और अनिल फिरोजिया के नाम दलित कोटे से चर्चा में मिलिंद मुजुमदार इंदौर: मालवा और निमाड़ अंचल यानी इंदौर उज्जैन संभाग की सभी आठ लोकसभा सीटों पर बंपर जीत के बाद अब सभी […]

You May Like