बाजार सजकर तैयार, अच्छे कारोबार की उम्मीद में बैठे दुकानदार

रीवा:धनतेरस एवं दीपावली को लेकर बाजार सजकर तैयार हो गये है. बाजार में इस समय रौनक देखने को मिल रही है, साथ ही भीड़ भी दिखने लगी है. लेकिन अभी खरीददारी कम हो रही है. अच्छे कारोबार के उम्मीद में व्यापारी बैठे है और ग्राहको को लुभाने के लिये कई तरह के आफर एवं उपहार लागू किया गया है. हालाकि जिस तरह से मंहगाई चरम पर है इसको लेकर कारोबार कितना होगा, इसका डऱ बना हुआ है.
गौरतलब है कि बाजार दीपावली और धनतेरस त्यौहार को लेकर सज गया है. ग्राहकों के इंतजार में दुकानदार है, कारोबार अच्छा होगा सभी को उम्मीद है. मंहगाई ने लोगो का बजट बिगाड़ दिया है. आटो मोबाइल से लेकर बर्तन एवं इलेक्ट्रानिक उपकरणों के दाम बढ़ गये है खासकर मोबाइल के, जिसके कारण लोगो के बजट पर असर पड़ रहा है. सोना-चांदी के दाम भी अभी ऊपर-नीचे आ रहे है उम्मीद है कि दोनो के दाम नीचे आने पर मांग बढ़ेगी और कारोबार अच्छा रहेगा. अभी पहले के अपेक्षा सोने और चांदी के दाम में कुछ गिरावट आई है, लेकिन स्थिरता नही है. जिसको लेकर लोग डऱे हुए है, बाजार ऊपर-नीचे हो रहा है. दुकानदारों ने आभूषणों का मेकिंग चार्ज भी कम किया है साथ ही कई आफर भी दे रहे है. आटो मोबाइल से लेकर कपड़ा, बर्तन, सराफा बाजार, इलेक्ट्रानिक दुकान सभी जगह सजावट की गई है और अब बाजार में रौनक दिखाई दे रही है.
अच्छे कारोबार की उम्मीद: राजेश
व्यापारी राजेश कुमार गुप्ता बताते है कि अभी व्यापार ठीक है, लोग खरीददारी कर रहे है. हालाकि मंहगाई का असर देखने को मिल रहा है. जिस तरह से अभी से बाजार में खरीददारी के लिये लोग आ रहे है उससे लग रहा है त्यौहार में अच्छी बिक्री होगी. बाजार में रौनक देखने को मिल रही है, हम व्यापारी भी उम्मीद लगाए है कि कारोबार अच्छा होगा. धनतेरस एवं दीपावली के समय लोग ज्यादातर खरीददारी करते है.
कारोबार अच्छा होगा ऐसी उम्मीद है: मनीष
व्यापारी मनीष सिंह मलुकानी ने बताया कि बाजार में इस समय उतार चढ़ाव है. सोने-चांदी के दाम स्थिर नही है, दाम घट-बढ़ रहे है. जिसको लेकर ग्राहक भी अभी सोच में पड़े हुए है. लेकिन धनतरेस-दीपावली में खरीददारी तेज होने की उम्मीद है. यह बात और है कि मंहगाई का असर देखने को मिल रहा है पर त्यौहार में कारोबार अच्छा होगा, ऐसी उम्मीद है.
बाजार में दिख रही है रौनक: अनिल
अनिल केसरी ने बताया कि बाजार सजकर तैयार है, लोग खरीददारी के लिये आगे आ रहे है. अभी सजावट एवं पूजन सामग्री की लोग खरीददारी कर रहे है. बाजार में चहल-पहल तेज हुई है, साथ ही त्यौहार को लेकर बाजार में रौनक देखने को मिल रही है. व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतरेस-दीपावली पर खरीददारी होगी. इस बार माह के प्रथम सप्ताह में त्यौहार पड़ रहा है जिससे उम्मीद ज्यादा है.

Next Post

तेज रफ्तार कार मैजिक से भिड़ी, एक मृत, तीन गंभीर

Wed Nov 4 , 2026
सीहोर: हादसों का पर्याय बनते जा रहे जमोनिया रोड पर फिर एक सड़क हादसा घटित हो गया. तेज रफ्तार कार और लोडिंग मैजिक पिकअप के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मामले में प्रकरण […]

You May Like