टीआई को ट्रक से कुचलने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

देवास: खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मौत के घाट उतारने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू को एसआईटी ने आलीराजपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर से गिरफ्तार कर लिया। खातेगांव ले जाते समय आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त से भागने के लिए ऐसा कदम उठाया कि राजोदा और बरोठा के बीच पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआईटी की टीम आरोपी गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू को लेकर खातेगांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजोदा और बरोठा के बीच पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। पुलिसकर्मी सड़क किनारे वाहन रोककर टायर बदलने लगे। इसी बीच आरोपी ने लघुशंका जाने की बात कही। सुरक्षा में तैनात एएसआई उसे वाहन से कुछ दूर लेकर गए, तभी आरोपी ने अचानक एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और मौके से भागने लगा।

पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली-
आरोपी को भागता देख एसआईटी के जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर ही फायर कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला व जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी। गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और छीनी गई सर्विस रिवॉल्वर भी बरामद कर ली।
मुठभेड़ में घायल आरोपी को पुलिस टीम ने तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। रात करीब 10.30 बजे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Next Post

भारत ने टॉस जीत कर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

Wed Nov 4 , 2026
ऑकलैंड, 04 नवंबर (वार्ता) भारत ने बुधवार को यहां तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि यह फैसला आसमान में छाए बादलों को देखकर […]

You May Like