व्हाइट हाउस में रूस, यूक्रेन के प्रतिनिधियों को एक साथ लायेंगी मेलानिया ट्रंप

वाशिंगटन, 03 नवंबर (वार्ता) अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों को व्हाइट हाउस में एक साथ लायेंगी।

अमेरिका के व्हाइट हाउस की ओर से मंगलवार को जारी एक प्रेस रिलीज़ में इस घटनाक्रम को अमेरिकी इतिहास का एक असाधारण क्षण बताया गया।

श्रीमती ट्रंप ने दोनों युद्धरत देशों के बीच बातचीत की पहल स्वतंत्र रूप से की थी और खेरसॉन क्षेत्र के ओलेश्की तथा उसके आसपास के इलाकों में युद्धविराम कराने में सफलता हासिल की थी। इसे अमेरिका की किसी प्रथम महिला की ओर से की गयी अभूतपूर्व कूटनीतिक पहल बताया गया है।

व्हाइट हाउस के अनुसार, श्रीमती ट्रंप पांच नवंबर, 2026 को गुरुवार सुबह 11 बजे (अमेरिकी पूर्वी समयानुसार) ओलेश्की में हुए युद्धविराम पर अपनी बात रखेंगी। यह कार्यक्रम व्हाइट हाउस में आयोजित होगा।

Next Post

यादव समाज ने मृत्युभोज नहीं करने का दौहराया संकल्प

Tue Nov 3 , 2026
ब्यावरा। ग्राम बरखेड़ा में गत दिवस नेताजी हजारीलाल यादव, पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव के बड़े भाई एवं महेश यादव के पिता पटेल भंवरलाल यादव ग्राम बरखेड़ा का स्वर्गवास हो गया था. मंगलवार को उठावना एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस दौरान परिजनों द्वारा अवगत कराया गया कि अखिल भारतीय यादव […]

You May Like