शराब पकड़वाई तो पूरे परिवार की हत्या कर देंगे, धमकाने वाला गिरफ्तार

जबलपुर। अवैध शराब का धंधा हम बंद नहीं करेंगे। यदि दोबारा शराब पकड़वाई तो पूरे परिवार की हत्या कर देंगे। यह धमकी एक शराब माफिया ने शराब पकड़वाने के शक में पीडि़त को दी थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने पकड़े गए बदमाश की हेकड़ी निकालते हुए उसका जुलूस भी निकाला।

टीआई नीलेश दोहरे ने बताया कि 31 अक्टूबर की सुबह 8:11 बजे पीडि़त के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को पूरन चक्रवर्ती का साला मोनू चक्रवर्ती निवासी घमापुर बताया। फोन पर आरोपी ने पीडि़त को धमकाते हुए कहा कि वे आदतन शराब बेचने वाले हैं और अवैध शराब का धंधा बंद नहीं करेंगे। धमकी दी कि यदि उसने दोबारा दखल दिया या शराब पकड़वाई, तो वह उसकी जबलपुर में पढऩे वाली पुत्री एवं पूरे परिवार को जान से खत्म कर देगा। पुलिस ने आरोपी मोनू चक्रवर्ती के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया । आरोपी मोनू चक्रवर्ती पिता हीरालाल चक्रवर्ती 22 साल निवासी प्रेमसागर पुलिस चौकी थाना बेलबाग को गिरफ्तार किया गया और उसे जेल भेज दिया गया।

Next Post

रोते-बिलखते परिजन पार्थिव शरीर लेकर तेलंगाना रवाना

Tue Nov 3 , 2026
जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत डुमना स्थित ट्रिपलआईटी हॉस्टल में बी.टेक थर्ड ईयर की छात्रा द्वारा सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर पुलिस द्वारा जैसे ही तेलंगाना में रह रहे मृतिका के परिवार को दी गई तो वैसे ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बदहवास हालत में […]

You May Like