सभी मूल्य के पर्याप्त नोट उपलब्ध: आरबीआई

मुंबई, 03 नवंबर (वार्ता) त्योहारी सीजन के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्पष्ट किया है कि सभी मूल्य के नोट बाजार में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।
केंद्रीय बैंक ने सोशल मीडिया पर आरबीआई गवर्नर के नाम से प्रचारित एक फर्जी सर्कुलर के सामने आने के बाद यह स्पष्टीकरण दिया है।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी स्पष्टीकरण में कहा है कि उसे पता चला है कि कुछ तत्व
इस फर्जी सर्कुलर को फैला रहे हैं। इस सर्कुलर में, जिस पर आरबीआई गवर्नर के फर्जी दस्तावेज भी हैं, कहा गया है कि त्योहारी सीजन में 10 रुपये, 20 रुपये और 50 रुपये के कम मूल्य वाले नोटों की कमी हो सकती है।
आरबीआई ने अपने पोस्ट में लिखा है, सर्वप्रथम यह स्पष्ट किया जाता है कि आरबीआई के वॉल्ट और करेंसी चेस्ट में सभी मूल्य के, जिनमें छोटे मूल्य वर्ग के नोट भी शामिल हैं, पर्याप्त नोट उपलब्ध हैं। इसलिए, उस फर्जी सर्कुलर में दी गई जानकारी भ्रामक है।
केंद्रीय बैंक ने आम लोगों से अपील की है कि वे गलत और भ्रामक जानकारियों की बजाय ऐसे मामलों में केवल आरबीआई द्वारा समय-समय पर जारी की गई जानकारी पर ही भरोसा करें।
अजीत.श्रवण

Next Post

राहुल गांधी पंजाब आने से पहले 1984 के सिख नरसंहार पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट करें: तरुण चुघ

Tue Nov 3 , 2026
चंडीगढ़, 03 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुघ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उन्हें यहां आने से पहले 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ित परिवारों के दर्द और दशकों से लंबित न्याय […]

You May Like