रीवा शहर में तेज रफ्तार कार ने बारातियो को मारी टक्कर 5 घायल कार चालक की भी हुई धुनाई

रीवा, रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रकाश चौराहे पर देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बारात में शामिल लोगों को टक्कर मार दिया।

इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात मुस्लिम समुदाय की एक बारात प्रकाश चौराहे से गुजर रही थी। तभी एक अत्यधिक तेज रफ्तार कार बारातियों को रौंदते हुए सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

इस हादसे में घायल हुए पांचों लोगों को तुरंत रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक पूरी तरह शराब के नशे में धुत था और गाड़ी पर उसका कोई नियंत्रण नहीं था। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद बारातियों और स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को कार से बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

पति ही निकला पत्नी की मौत का जिम्मेदार, दहेज के लिए करता था प्रताड़ित अब सलाखों के पीछे पहुंचा

Tue Nov 3 , 2026
रीवा, रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरहन स्थित खरीगमन तालाब में डूबने नव्यता की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष द्वारा दिए गए बयान लगाए गए आरोपो और प्रस्तुत किए गए साक्ष्य के आधार पर मृतका के पति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए […]

You May Like