यूक्रेनी ड्रोन ने रूस में सरकारी इमारत पर किया हमला: गवर्नर

माॅस्को, 14 अगस्त (वार्ता) रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक यूक्रेनी ड्रोन ने सरकारी इमारत पर हमला किया। यह जानकारी क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लादकोव ने दी।

श्री ग्लादकोव ने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किये गये एक वीडियो में कहा कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जब हमला हुआ तब वह पास ही टहल रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में मामूली क्षति हुयी है।
गवर्नर द्वारा साझा किये गये वीडियो फुटेज में सरकारी भवन के बाहरी हिस्से में मामूली क्षति दिखायी दे रही है तथा कईं खिड़कियां टूटी हुयी हैं।

Next Post

देशभक्ति का सैलाब: विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में CM और खंडेलवाल हुए शरीक

Thu Aug 14 , 2025
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर-घर तिरंगा अभियान और ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा का सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया। विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में मुखर्जी नगर, कोलार से संत नगर, बैरागढ़ तक निकल रही इस यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष […]

You May Like