तुम्बा में जननी सुरक्षा वाहन बना मजाक,प्रसूता तड़पती रही,आशा को करना पड़ा निजी वाहन

अठाना। मध्यप्रदेश सरकार गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए जननी सुरक्षा योजना और 108 एंबुलेंस सेवा पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, कागजों में व्यवस्था चाक-चौबंद है, लेकिन अठाना के समीप ग्राम तुम्बा में जमीनी हकीकत ने सरकारी दावों की पोल खोल दी, यहां प्रसव पीड़ा से कराह रही आदिवासी महिला के लिए दो घंटे तक जननी वाहन नहीं पहुंचा, मामला ग्राम तुम्बा का है, जहां निवासी लाली बाई पति सुनील भील को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, आशा कार्यकर्ता उमा धाकड़ ने जननी एक्सप्रेस और 108 पर कॉल किया, आश्वासन मिला पर एक घंटा, डेढ़ घंटा और दो घंटे बीत गए, वाहन नहीं आया, इधर प्रसूता की हालत बिगडऩे लगी, आखिरकार उमा धाकड़ ने निजी वाहन की व्यवस्था कर प्रसूता को जावद अस्पताल पहुंचाया, जहां सुरक्षित प्रसव हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, उमा धाकड़ ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है, यह लगभग आठवां मौका है जब वाहन समय पर नहीं पहुंचा और निजी वाहन करना पड़ा, दुख की बात है कि लेट होने की जिम्मेदारी भी आशा पर डाल दी जाती है, जबकि कमी विभागीय सिस्टम की है, ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है, लोगों का कहना है कि ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे हैं, यदि सुधार नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है।

Next Post

टीआरएस कालेज में भाजपा के कार्यक्रम का एनएसयूआई ने किया विरोध

Mon Nov 2 , 2026
रीवा, टीआरएस महाविद्यालय में आज भाजपा द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम को लेकर जमकर विरोध देखने को मिला. एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि शिक्षा के मंदिर को भाजपा राजनीतिक कार्यालय के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है, जो पूरी तरह गलत है. एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा […]

You May Like