शराब तस्करी रोकने पहुंचे टीआई को ट्रक ने कुचला, मौत

इंदौर: देवास जिले से पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली बेहद दुखद खबर सामने आई है। अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए मैदान में उतरे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। नेमावर रोड हाईवे पर चेकिंग के दौरान शराब परिवहन कर रहे ट्रक चालक ने कथित तौर पर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि टीआई दिलीप पुरी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी अपनी पुलिस टीम के साथ रात लगभग 1.30 बजे नेमावर रोड हाईवे पर अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए पहुंचे थे। पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान शराब परिवहन कर रहे ट्रक को रोकने की कार्रवाई के बीच चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और टीआई दिलीप पुरी को कुचल दिया।

घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक

इस दर्दनाक घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है। एक पुलिस अधिकारी अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करने अपनी टीम के साथ निकले थे, लेकिन उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रक चालक और शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच

पुलिस के सामने अब इस घटना से जुड़े कई अहम सवाल हैं। ट्रक में कितनी शराब भरी थी? शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां पहुंचाई जानी थी? क्या इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय था? इन सभी पहलुओं की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट होगी।

Next Post

70 रुपए प्रति किलो की लहसुन 250 रुपए बिक रही

Mon Nov 2 , 2026
सतना: जिले में कृषि उपज मंडी के नियमों को ताक पर रखकर लहसुन की खरीदी और बिक्री का अवैध और मनमाना कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। मंडी में व्यापारियों द्वारा पंजीयन तो कराया गया है, लेकिन हकीकत में कारोबार का एक बड़ा हिस्सा बिना मंडी टैक्स चुकाए अवैध तरीके […]

You May Like