सरई में दो घरो से भारी मात्रा में साल की लकड़ी जप्त

सिंगरौली । वन विभाग की टीम ने सरई गांव में दो अलग-अलग स्थानो से करीब 2.671 घन मीटर साल की लकड़ी जप्त कर कार्रवाई की है।

वन परिक्षेत्र पश्चिम सरई के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिरो से सूचना मिली कि जागवली जायसवाल एवं एक अन्य घर के अंदर साल की लकड़ी रखी हुई है। डीएफओ एवं उप वनमंडलाधिकारी को अवगत कराया गया और इसकी पुष्टि होने पर वन परिक्षेत्र पश्चिम सरई की टीम ने दोनों घरो में जाकर लकड़ी के बारे में मकान स्वामी से क्रय/कटाई के वैधानिक दस्तावेज की मांग की गई, किंतु मौके पर कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर वन विभाग की टीम ने 2.671 घन मीटर साल की लकड़ी जप्त कर म.प्र. वन उपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Next Post

रामलीला मैदान की रैली में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार जनता- कांग्रेस

Sun Nov 1 , 2026
नई दिल्ली, 1 नवंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में दिल्ली कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे दमखम के साथ भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा […]

You May Like