राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

इंदौर. राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नारकोटिक्स विंग ने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया. होलकर साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों के सहयोग से आयोजित जागरूकता अभियान में छात्रों ने पोस्टर, बैनर और पेम्पलेट के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया.

आयोजित अभियान में विद्यार्थियों ने युवा वर्ग को समझाया कि नशे का असर केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और समाज भी प्रभावित होते हैं. नशे की लत युवाओं की क्षमता और भविष्य को नुकसान पहुंचाने के साथ सामाजिक विकास में भी बाधा बनती है. अभियान के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों और आमजन ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ संघर्ष करने, स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली. नारकोटिक्स विंग की ओर से युवाओं से अपील की गई कि वे नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं. अभियान का संदेश था- नशामुक्त समाज, सशक्त युवा और एकजुट राष्ट्र. नारकोटिक्स विंग के एसआई अजय शर्मा ने बताया कि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना जरूरी है. स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में युवाओं की सहभागिता महत्वपूर्ण है.

Next Post

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार

Sun Nov 1 , 2026
झाबुआ. मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने ‘किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज 2026’ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। वीर भारत न्यास एवं संस्कृति विभाग द्वारा कृषि लोकोत्सव 2026 के अंतर्गत 29 जनवरी से 15 मार्च तक आयोजित ऑनलाइन […]

You May Like