बागली: बागली विधानसभा क्षेत्र के वृंदावन ग्राम पिपरी में पशुपालन विभाग द्वारा 30 एवं 31 अक्टूबर को गोपालकों के लिए विशेष दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक दूध देने वाली गायों के गो पालकों को प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल विजेताओं को आगामी 9 नवंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा रहे। विशेष अतिथि के रूप में सीता वन मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, बोल बम मंडल कावड़ यात्रा संयोजक गिरधर गुप्ता, ग्राम पंचायत सरपंच मोहन सिंह डावर मुकेश दांगी दयाराम मेघवाल मंचासीन रहे।
इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकार ने पशु पालकों को शासन द्वारा गो पालकों एवं पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी पिपरी में आयोजित गो पालक दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन कार्यक्रम को संबोधित करते क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा ने कहा कि गाय माता सनातन संस्कृति में पूजनीय हैं। हम सनातनी परंपरा में गाय को विशेष महत्व देते हैं। हमारे घरों में भी चौके-चूल्हे की शुरुआत गाय के गोबर से लीपकर की जाती है। भगवान कृष्ण की कृपा से बागली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरी को वृंदावन ग्राम घोषित किया है, जो क्षेत्र के लिए एवं गो दूध उत्पादक कृषकों के लिए गौरव की बात है।
कार्यक्रम के दौरान ही समाज सेवी गिरधर गुप्ता ने कहा कि गाय माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना गया
प्रतियोगिता में 13 गोपालकों ने पंजीयन करवाया था, जिनमें से 9 गोपालक अपनी गायों के साथ शामिल हुए। प्रतियोगिता में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन के आधार पर क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा द्वारा विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। इसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए अनिल सोलंकी, द्वितीय पचास हजार रूपए पुरस्कार नाथूलाल परमार एवं तृतीय पच्चीस हजार रूपए पुरस्कार सुनील भगवान दास गुप्ता को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। विजेताओं का पुष्प माला पहनाकर अतिथियां द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थितरहे
