आधे शहर में तीन घंटे से ज़्यादा बिजली रही गुल, सुबह पानी तक नहीं भर सके शहरवासी

सतना : शहर में ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 132 केवी उपकेंद्र पतेरी में शनिवार सुबह शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही. सुबह 07:30 बजे से 10:30 बजे तक लिए गए तीन घंटे के शटडाउन के कारण आधे शहर में बत्ती गुल रही. सुबह के व्यस्त समय में बिजली न होने का सबसे गंभीर असर पानी की आपूर्ति और घरेलू कामकाज पर पड़ा. मोटरें बंद रहने के कारण लोग छतों पर रखी टंकियों में पानी तक नहीं भर सके. जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों की दिनचर्या पटरी से उतर गई.
सुधार कार्य का नाम देकर घंटों बिजली गुल करने का खेल बिजली कंपनी द्वारा लगातार किया जा रहा है. पतेरी 132 केवी उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों को एक साथ बंद रखा गया था. इसके कारण शहर के रिहायशी इलाकों के साथ-साथ प्रशासनिक और व्यावसायिक केंद्र भी प्रभावित रहे. इस दौरान सिविल लाइन, जिला न्यायालय परिसर, एसपी ऑफिस, विंध्य क्लब, बस स्टैंड, रीवा रोड और औद्योगिक क्षेत्र सतना में भी कामकाज प्रभावित हुआ. वहीं पतेरी, विराटनगर, उमरी, मंदाकिनी विहार, बगहा, मास्टर प्लान, पौराणिक टोला, राजेंद्र नगर, जवाहर नगर, खूंथी, प्रेम नगर, धवारी, नजीराबाद, प्रेम विहार, वरदाडीह, मुख्तियार गंज, शुक्ला, एमपी नगर, भरहुत नगर, सिंधी कैंप, बांधवगढ़, निशांत विहार, फ्रेंड्स कॉलोनी, बम्हनगवा, घूरडॉन्ग और संतोषी विहार सहित दर्जनों कॉलोनियों में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही.
बिजली कंपनी ने हवाला दिया कि उपकेंद्र को सुचारू संचालन और तकनीकी मजबूती के लिए यह मेंटेनेंस कार्य बेहद अनिवार्य कार्य करना जरूरी था लेकिन आए दिन बिजली कटौती कर विद्युत आपूर्ति बाधित की जा रही है.

Next Post

रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, ओपन गाड़ियों में रोड शो करते हुए पहुंच रहे विपक्षी नेता

Sun Nov 1 , 2026
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रैली में शामिल होने के लिए विपक्षी नेताओं का काफिला रवाना हो चुका है। नेता ओपन गाड़ियों में रोड शो करते हुए मिंटो रोड के रास्ते रैली स्थल की ओर बढ़ […]

You May Like