हरदीप पुरी को राज्यसभा भेजने के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन

दतिया: जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में किला चौक पर हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के फैसले पर सवाल उठाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि एपस्टीन प्रकरण से जुड़े गंभीर सवालों के बीच हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजना प्रदेश की जनता की भावनाओं का अपमान है।

उन्होंने कहा कि एक दलित नेता से इस्तीफा लेकर विवादों में घिरे व्यक्ति को राज्यसभा भेजना भाजपा की राजनीति को उजागर करता है। भाजपा के इस फैसले का जनता आने वाले समय में जवाब देगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर, नाहर सिंह यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रज्जन भाई, बी एल केन, वासुदेव कमरिया, अशोक श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी पवन बेडर मीडिया प्रभारी, पुष्पराज राजपूत संतोष लिटोरिया, अजय शुक्ला, स्वामी शरण कुशवाहा आदि उपस्थित रहे

Next Post

पुतिन ने क्रेमलिन में इरिट्रिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की

Sat Oct 31 , 2026
मॉस्को, 31 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को क्रेमलिन में इरिट्रिया के नेता इसैयास अफवेर्की से मुलाकात की। अफवेर्की तीसरे रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के लिए मॉस्को पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दोनों देशों के बीच नियमित राजनीतिक बातचीत होती रहती है, जिसमें शीर्ष स्तर की […]

You May Like