
जबलपुर। मदनमहल पुलिस पुलिस ने एक शातिर शराब तस्कर को रंगे हाथ दबोचा है। आरोपी के कब्जे से लोहे के बॉक्स में छिपाकर रखी गई देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। मदनमहल थाना प्रभारी उमेश यादव ने गौरेया प्लाट मदनमहल में दबिश देकर दिनेश उर्फ दिन्नू विश्वकर्मा 40 वर्ष निवासी शिवनगर को दबोचा गया। पुलिस ने जब मौके पर रखे लोहे के बॉक्स के बारे में पूछताछ की, तो आरोपी दिनेश ने बॉक्स की चाबी पुलिस को सौंप दी। बॉक्स का ताला खोलकर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें कुल 7 कार्टून मेें 250 पाव देशी शराब, 22 बोतल अंग्रेजी शराब रखी मिली।
