विदिशा। 26 वर्षीय आदर्श मालवीय की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आदर्श स्मैक नहीं मिलने पर एविल इंजेक्शन में अल्प्राजोलम मिलाकर नशा करता था।
पुलिस के मुताबिक, भोपाल के फराज अहमद, सोहेल और साजिद उसे नशे के लिए दवाइयां और इंजेक्शन उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
आरोपियों के पास से 230 एमएल एविल इंजेक्शन जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, भोपाल के तीन मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाइयां बेचे जाने की बात भी सामने आई है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
