फिलीपींस में मयोन ज्वालामुखी फटा, चेतावनी का स्तर बढ़ाकर तीन किया

मनीला, 30 अक्टूबर (वार्ता) उत्तरी फिलीपींस के अल्बे प्रांत में प्रसिद्ध मयोन ज्वालामुखी शुक्रवार सुबह अचानक मध्यम तीव्रता के साथ फट गया। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कैनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी (फिवोलक्स) के अनुसार, विस्फोट के बाद क्रेटर से 3,000 मीटर ऊंचा धुएं और राख का गुबार उठा। स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर प्रशासन ने अलर्ट का स्तर बढ़ाकर तीन कर दिया है और छह किलोमीटर के स्थायी खतरे के दायरे से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकलने की सलाह दी है।
संस्थान के बयान के अनुसार, मयोन ज्वालामुखी में आज स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11:53 बजे ‘मध्यम तीव्रता का विस्फोजी विस्फोट’ हुआ। यह विस्फोट लगभग छह मिनट तक जारी रहा।

फिवोलक्स ने कहा कि विस्फोट के कारण राख का घना गुबार क्रेटर (मुहारे) से लगभग 3,000 मीटर (9,842 फुट) की ऊंचाई तक उठा, जो हवा के झोंकों के साथ पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की तरफ फैला है। संस्थान ने चेतावनी का स्तर दो से बढ़ाकर तीन कर दिया है। स्तर पांच इस पैमाने पर उच्चतम स्तर होता है। इसका अर्थ है कि मयोन ज्वालामुखी मैग्मैटिक विस्फोट के नए चरण में है, जिससे आने वाले दिनों से लेकर हफ़्तों में ज्वालामुखी की ऊपरी और मध्य ढलानों पर लावा बहने और गर्म गैसों एवं मलबे का बहाव (पाइरोक्लास्टिक डेंसिटी करंट्स) के प्रभाव की आशंका बढ़ गई है।
इस बयान में कहा गया है कि उसने छह किलोमीटर के दायरे में स्थित स्थायी खतरा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह दी गई है। साथ ही, नागरिक उड्डयन अधिकारियों को पायलटों को ज्वालामुखी के शिखर के करीब से उड़ान भरने से बचने की सलाह देने की भी सिफारिश की गई है।

अपने लगभग सटीक शंक्वाकार (कोनिकल) आकार के लिए प्रसिद्ध मयोन, फिलीपींस के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है और इसका विनाशकारी विस्फोटों का एक लंबा इतिहास रहा है, जिसके कारण पहले भी बड़े पैमाने पर लोगों को निकालना पड़ा है।

.....

Next Post

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़े टेरर फंडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश, पुलिस ने लश्कर और टीआरएफ से जुड़े 10 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Fri Oct 30 , 2026
शोपियां,  जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शोपियां जिले में एक सक्रिय टेरर फंडिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने और उसे व्यवस्थित तरीके से चैनलाइज करने में संलिप्तता के आरोप में कुल 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया […]

You May Like