वोट चोरी का खुलासा होने तक कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी: प्रवीण पाठक

ग्वालियर।:वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए शहर जिला कांग्रेस कमेटी तैयारियां कर रही है।दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांचों ब्लॉकों में बूथ लेवल एजेंट की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। इनमें महारैली में अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत बनाने और मतदाता सूची की जांच के माध्यम से मताधिकार की रक्षा करने की रणनीति बनाई

गई। बैठकों में पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, जिला संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान और दक्षिण विधानसभा प्रभारी सुरेश झा उपस्थित रहे। बैठकों की अध्यक्षता गोल पहाडिय़ा ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी माथुर, हेमू कालानी ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सुंदर श्रीवास्तव, राम मंदिर ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप व्यास, माधौगंज ब्लॉक अध्यक्ष अंसार खान और कम्पू ब्लॉक अध्यक्ष हरि जाटव ने की। बैठकों को संबोधित करते हुए प्रवीण पाठक और सुरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा की राजनीति लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। राहुल गांधी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे ने देशभर में लोकतंत्र की रक्षा को लेकर नई बहस छेड़ी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों पर पारदर्शी जवाबदेही जरूरी है। कांग्रेस जनता के मताधिकार के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी

Next Post

Ananya Panday Birthday: 28 साल की हुईं अनन्या पांडे, स्टार किड से फैशन आइकॉन तक ऐसा रहा सफर

Fri Oct 30 , 2026
मुंबई, अनन्या पांडे 30 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। चंकी पांडे की बेटी ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा और फिल्मों से लेकर फैशन वर्ल्ड तक अपनी पहचान बनाई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे 30 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। मशहूर अभिनेता चंकी […]

You May Like