थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में गिरावट , दालों में मिला जुला रुख

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में खाद्य तेलों में गिरावट दर्ज की गयी जबकि दालों में मिला जुला रुख देखा गया।

चीनी पिछले दिन के मुकाबले तेज बोली गयी जबकि गुड़ में नरमी रही। चावल में हल्की नरमी दिखी जबकि गेहूं का भाव करीब करीब कल के स्तर पर रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 5 रुपये नरम हो कर 4338 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर चल रही थी जबकि गेहूं 2,928 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर स्थिर रहा। आटे का भाव 4 रुपये बढ़ कर बोला जा रहा था।

दाल-दलहनों में मिले जुले रुख के बीच तुअर, उड़द और मसूर में क्रमश: दो रुपये, पांच रुपये और 31 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी। चना दाल 20 रुपये और मूंग 4 रुपये तेज बोली गयी।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की औसतन 40 रुपये प्रति क्विंटल , मूंगफली तेल 51 रुपये , सूरजमुखी तेल 298 रुपये , वनस्पति 37 रुपये , ऑयल आठ रुपये और सोया तेल 25 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बोला गया।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का जनवरी वायदा 69 रिंगिट टूटकर 4,616 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.69 सेंट (1.05 प्रतिशत) गिरकर 64.87 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 18 रुपये गिर कर बोली जा रही थी जबकि गुड़ 14 रुपये और महंगा हो गया।

 

Next Post

बैंक ऑफ़ इंडिया और सी-डैक ने उत्तम क्वांटम वित्तीय नवोन्मेष एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के अंगीकरण को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Thu Oct 29 , 2026
• सहयोग का केंद्र-बिंदु स्वदेशी क्वांटम प्रौद्योगिकियों को व्यावहारिक बैंकिंग अनुप्रयोगों में रूपांतरित करना होगा • प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्वांटम-सुरक्षित (क्वांटम-सेफ़) सुरक्षा, डिजिटल हस्ताक्षर, क्वांटम-जनित यादृच्छिकता (रैंडमनेस) तथा उन्नत इष्टतमीकरण (ऑप्टिमाइज़ेशन) सम्मिलित हैं • समझौता ज्ञापन कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ब्लॉकचेन, साइबर सुरक्षा एवं अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग हेतु रूपरेखा […]

You May Like