बारिश की संभावना के चलते 30 और 31 अक्टूबर को धान की नीलामी बंद रहेगी

विदिशा। मौसम खराब होने और बारिश की संभावना को देखते हुए अनाज तिलहन व्यापार संघ ने कृषि उपज मंडी में 30 और 31 अक्टूबर को धान की नीलामी बंद रखने का निर्णय लिया है. संघ के अध्यक्ष राधेश्याम महेश्वरी ने बताया कि मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

उन्होंने बताया कि मंडी में धान की नीलामी के दौरान बारिश होने से खुले में रखी किसानों की उपज भीगने और खराब होने की आशंका रहती है. इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए दो दिन धान की नीलामी बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

उक्त जानकारी अनाज तिलहन व्यापार उत्थान संघ के प्रवक्ता सचिन साहू ने दी है

Next Post

हल्की बारिश में खुली विकास की पोल, कीचड़ से सराबोर आदर्श कॉलोनी की सड़क

Thu Oct 29 , 2026
सीधी। सीधी की आदर्श कॉलोनी में हल्की बारिश होते ही मुख्य मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। पक्की सड़क और नालियों के अभाव में रहवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों […]

You May Like