नशीली कफ सिरप के साथ चार गिरफ्तार

रीवा:पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2 के तहत पुलिस अधीक्षक डाक्टर गुर करण सिंह के निर्देश पर चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने टीम के साथ मेडिकल नशे पर बड़ा प्रहार किया है चोरहटा पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए तकरीबन 900 सीसी से ज्यादा नशीली कफ सिरप जप्त की है.
पकड़े गए आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है इस पूरी कार्रवाई के संबंध में चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात्रि उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के टेकुआ स्थित रेलवे ट्रक के समीप एक महिला सहित तीन युवकों द्वारा स्कूटी में नशे की खेप रखकर खड़े हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं
जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दबिश दी जहां अनिकेत सिंह पिता पंकज सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी माथुर भवन के पीछे अमहिया जिला रीवा, रावेन्द्र साकेत पिता रामाधार साकेत उम्र 35 वर्ष निवासी रानी तालाब हरिजन बस्ती थाना कोतवाली जिला रीवा अमरीश शुक्ला पिता अवधबिहारी शुक्ला उम्र 18 वर्ष निवासी गुढवा भटिगवाँ टोला थाना गुढ हाल मुकाम धीरु सिंह का किराये का कमरा झिरिया थाना सिविल लाईन जिला रीवा, रानू उर्फ सपना साकेत पिता बब्लू साकेत उम्र 23 वर्ष निवासी गुलगंज जिला छतरपुर हाल मुकाम ट्रासफोर्ट नगर थाना सिविल लाईन जिला रीवा को पकड़ कर उनसे पूछताछ की गई और तीन बोरियों में नशीली कफ सिरप भरी हुई पाई गई
जिसके बाद पुलिस मौके पर ही कार्रवाई कर आरोपियों को थाने लाई जहां आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए तकरीबन 900 सीसी से ज्यादा नशीली का सिरप की जप्त की गई है
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई और मेडिकल नशे के कारोबारीयो के नाम बताएं हैं जिनके संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है।

Next Post

लावारिस बोलेरो से 138 लीटर बीयर बरामद

Fri May 29 , 2026
सिंगरौली : कोतवाली पुलिस बैढ़न ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 138 लीटर बीयर जप्त की है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर […]

You May Like