सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात पार

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत पडरिया में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर पेटी और ड्रमों में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण पार कर दिए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पडरिया निवासी गीता बाई चौधरी (50) घर पर ताला लगाकर पौनिया में एक रिश्तेदार के यहाँ धार्मिक कथा में शामिल होने गई थीं।

उनका बेटा दीपक काम के सिलसिले में जबलपुर गया था। उनके पति लकड़ी लेने जंगल चले गए थे। जब पति जंगल से लौटे, तो मुख्य कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब गीता बाई घर पहुँची तो देखा कि चोरों ने कमरे में रखे तीन ड्रम और पेटी के ताले व कुंदे उखाड़े थे। चोरों ने ड्रमों में रखे कीमती आभूषण समेट लिए।

Next Post

मोबाइल हैक कर दो व्यापारियों से 2.33 लाख की ठगी

Thu Oct 29 , 2026
जबलपुर: शातिर साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर दो व्यापारियों के खातों से कुल 2,33,060 रुपये पार कर दिए। बेलबाग और गोहलपुर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार बेलबाग पोस्ट ऑफिस के पास जनरल स्टोर व सिलाई दुकान चलाने वाले किशन विश्वकर्मा (50) का […]

You May Like