नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की एक नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में होने वाले ‘चलो दिल्ली’ मार्च को लोकतंत्र, संविधान और वोट चोरी के खिलाफ देश का विरोध प्रदर्शन बताते हुए छात्रों सहित आम लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है। श्री गांधी ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से परेशान हैं और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा करना चाहते हैं उन्हें इस मार्च में जरूर शामिल होना चाहिए।
Next Post
त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, घरेलू बाजार में 24K सोना ₹1.44 लाख और चांदी ₹1.95 लाख के करीब पहुंची
Thu Oct 29 , 2026
नई दिल्ली, भारत में फेस्टिव सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अपनी मुख्य ब्याज दरों को यथावत स्थिर रखने के फैसले के बाद वैश्विक बाजार में अनिश्चितता घटी है, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं की […]

You May Like
-
10 months ago
15 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार
-
8 months ago
आईआरएफसी के शेयरों की बिक्री बुधवार से
-
1 year ago
प्लास्टिक के टब बेचने की आड़ में शराब तस्करी
