पुरी को राज्यसभा भेजने के फैसले पर पटवारी ने उठाए सवाल

विशेष संवाददाता भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एपस्टीन फाइल्स में पुरी के नाम का उल्लेख होने को लेकर उठ रहे सवालों पर भाजपा से स्पष्टीकरण मांगा है।

पटवारी ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स को लेकर सामने आ रहे सवालों के बीच पुरी की उम्मीदवारी ने कई गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि इन सवालों के बावजूद उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बनाने का निर्णय क्यों लिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी को इस मुद्दे पर अपनी स्थिति जनता के सामने रखनी चाहिए।

पटवारी ने मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, गौरव और अस्मिता का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश की क्षेत्रीय पहचान और सम्मान की अनदेखी कर बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने इसे प्रदेश के प्रति केंद्रीय नेतृत्व का रवैया बताया।

पटवारी ने घोषणा की कि पुरी के नामांकन दाखिल करने के लिए मध्य प्रदेश पहुंचने पर कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन प्रदेश के सम्मान, स्वाभिमान और राजनीतिक जवाबदेही के मुद्दे को लेकर किया जाएगा।

 

Next Post

रहली और गढ़ाकोटा में नदी जल के व्यावसायिक उपयोग पर रोक

Thu Oct 29 , 2026
सागर। आगामी समय में संभावित पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों को सुचारू एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सागर ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार रहली फिल्टर प्लांट से नदी किनारे दोनों तरफ 5 किलोमीटर ऊपर तक तथा […]

You May Like