आईटीएम वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल-3.0 में रही एस्टोनिया फोक साॅन्ग-म्यूजिक की धूम

ग्वालियर : आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर का सिथौली परिसर स्थित नाद एम्फीथिएटर जहां आकर्षक मध्यम रोशनी में एस्टोनिया के फोक म्यूजिक और स्ट्रूमेंटल की लाइव प्रस्तुति देते एस्टोनिया के चर्चित पुल्लुप ग्रुप (यूरोविजन फाइनलिस्ट) के कलाकार। फ्यूजन साॅन्ग पर मस्ती में थिरकते छात्र-छात्राएं ओर युवाओं का अंदाज कुछ अलग ही नजर आया। यह अवसर था दो दिवसीय ‘आईटीएम वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल-3.0 के शुभारंभ अवसर का।

इस मौके पर आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की चांसलर श्रीमती रुचि सिंह, प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह चौहान, वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय सभी संकायों के डीन, विभागध्यक्ष, शैक्षणिक और कार्यालयीन स्टाॅफ सहित संस्थान में अध्ययनरत देशी और विदेशी छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आईटीएम वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल-3.0‘ के प्रथम दिवस ‘पुल्लुप ग्रुप‘ के आर्टिस्ट रेमो टेडर, मार्को वेइसन और द प्यानो मैन अभिप्रय ने एस्टोनिया के पारंपरिक फाॅल्क सोन्ग और स्ट्रूमेंटल की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां अपने ही अंदाज में दी।
जमकर थिरके छात्र-छात्राएं
रेमो टेडर और मार्को वेइसन ने एस्टोनिया के पारंपरिक वाद्य यंत्र ताल्हार्प का बखूबी प्रयोग किया। यह प्राचीन तार वाला वाद्य यंत्र एस्टोनिया और आसपास के बाल्टिक क्षेत्र की लोक संगीत पंरपरा से जुड़ा है। पुल्लुप ग्रुप ने इस वाद्य यंत्र की ध्वनि को आधुनिक इलेक्ट्राॅनिक प्रभावों और अनूठी लय के साथ जोड़ साॅन्ग की मनमोहक प्रस्तुति दी। पुल्लुप ग्रुप ने ‘माताफाना, कासेकेसेद, कैपापू, लीगुतागे वास्तु, पाला यार्वे वाला बार, वीमाने सूसाताया, पुह्या तूलिक, होम्मे ऑन युल्गेम सहित अन्य पारंपरिक गीत-संगीत और स्ट्रूमेंट्स की प्रस्तुति के साथ छात्र-छात्राओं को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। पुल्लुप बैंड की फोक गायन और वादन की प्रस्तुतियों में उन्होंने वहां की खेती, अकेलापन, शिक्षा के संदर्भ में भी गाने गाये। पुल्लुप की प्रस्तुति की खासियत यह रही की संगीत की लैय और स्ट्रूमेंटल की धुन ने छात्र-छात्राओं को थिरकने के लिए प्रेरित किया।

Next Post

IND vs NZ 4th T20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास इतिहास रचने का मौका, जानें क्या है वो बड़ा रिकॉर्ड

Thu Oct 29 , 2026
ऑकलैंड, भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मैच में अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर इतिहास रच सकते है। आइए जानते है क्या है वह रिकॉर्ड। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला कल यानी शुक्रवार 30 […]

You May Like