कटनी से इंदौर जा रही स्लीपर बस विद्युत डीपी से टकराकर अनियंत्रित होकर पलटी, टला बड़ा हादसा, आधा दर्जन घायल

दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहोरा के पास मंगलवार रात 9-10 बजे एक तेज रफ्तार ओम साईं राम बस क्रमांक एमपी 15 पीए 5577 कटनी से इंदौर जाने वाली बस अनियंत्रित होकर विद्युत डीपी के ऊपर जा पलटी। गनीमत रही की विद्युत डीपी से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस अनियंत्रित होकर डीपी से टकराकर पलट गई। जिसमें सवार कई दर्जनों यात्रियों में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। स्लीपर बस में बद्री उम्र करीब 36 वर्ष और नव्या उम्र 4 वर्ष निवासी कुम्हारी, सोनेसिंह उम्र 31 वर्ष निवासी रेपुरा, रिंकू अमगवां के अलावा और भी यात्रियों को चोट आने पर 112 डायल, 108 एंबुलेंस के माध्यम से तत्परता से जिला अस्पताल दमोह में भर्ती किया गया।

जिनका उपचार ड्यूटी रात डॉक्टर आरिफ खान, डॉक्टर दिवाकर पटेल, डॉक्टर हेमराज सिंह, डॉक्टर एनके पटेल, डॉक्टर उमेश तंतुवाय, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह राजपूत, डॉ मनीष संगतानी, डॉक्टर हर्षवर्धन आर्य, डॉक्टर हर्ष पाटीदार, डॉ योगेंद्र चौरसिया, के अलावा टीम के द्वारा तत्परता से इलाज किया गया। मौके पर सीएसपी एचआर एचआर पांडे, टीआई देहात धर्मेंद्र उपाध्याय, सागर नाका चौकी से प्रधान आरक्षक नीरज श्रीवास्तव, जबलपुर नाका चौकी से प्रधान आरक्षक देवेंद्र, गणेश, संदीप पटेल पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पलटी बस में प्रवेश होकर घायलों को निकालकर उन्हें अस्पताल भिजवाने का कार्य किया। साथ ही जिला अस्पताल में तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक गौरी शंकर और प्रधान आरक्षक कल्याण, केवल, अभिषेक चौबे, आरक्षक नरेंद्र सहित पुलिस बल ने विशेष सहयोग किया।

Next Post

शाहरुख खान की फिल्म किंग का पोस्टर आते ही बॉलीवुड में हलचल, काजोल-करीना समेत कई स्टार्स ने लुटाया प्यार

Wed Oct 28 , 2026
मुंबई, सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के नए पोस्टर पर करीना कपूर, काजोल और जोया अख्तर समेत कई दिग्गज स्टार्स ने अपना प्यार लुटाया है। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर चारों तरफ जबरदस्त क्रेज का माहौल बना हुआ […]

You May Like