सतना: सगमा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक का पैर फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सगमा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान अंजनी तिवारी, निवासी हाटी खुशियारा, के रूप में बताई गई। घटना के बाद आरपीएफ स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
