वार्ड 36 में हर्षोल्लास से मना महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव

ग्वालियर: वाल्मिकी समाज की युवा पीढ़ी अब अपनी ऐतिहासिक विरासत को संभालने की जिम्मेदारी को समझते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े, तरक्की करे। इस संबंध में आ रही समस्याओं के समाधान एवं सहयोग हेतु मैं सदैव तत्पर एवं उपस्थित हूं।
उक्त विचार शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ जितेंद्र सिंह राजावत ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में वार्ड क्रमांक 36 के वाल्मिकी मंदिर हॉल में आयोजित महर्षि वाल्मिकी प्रकटोत्सव के आयोजन के अवसर पर व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजक डॉ केके चौहान थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वाल्मिकी समाज का अपना एक गौरवशाली एवं समृद्ध इतिहास रहा है। इसकी विरासत को संभालने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी की है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ के के चौहान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकिकृत वाल्मीकि रामायण के श्रीराम अराध्य के रूप में घर-घर पूजे जाते हैं लेकिन मातृभूमि की स्वच्छता-सेवा में संलग्न महर्षि वाल्मीकि की अनुयायी वाल्मिकी समाज के सफाई कर्मचारी वर्ग को वो हक-अधिकार, वो सम्मान आखिर क्यों नहीं मिल पा रहा है जो उसे मिलना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मप्रकाश कोड़ातकर ने करते हुए महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर काव्य रूप में प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेंद्र सिंह तोमर ने भी वाल्मीकि समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष केदार बराहदिया ने वाल्मीकि समाज को सामाजिक-राजनीतिक-आर्थिक विकास की मुख्यधारा से जोड़ने को आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए पारस्परिक सहयोग के लिए अपनी बात रखी।
इस अवसर पर मंदिर समिति के श्याम उस्ताद, सतीश चावडिया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश भदौरिया, दिनेश पाण्डेय पट्टू, समाजसेवी अशोक मौरे, देवीसिंह सुनपत के अलावा सतीश भगतजी, मनोज चावड़िया, राजू चौहान फौजी, सज्जन कटारे, लक्ष्मीनारायण वाल्मिकी, कालीचरण धवल, राजू चौहान, सुनील रमपुरिया,गजेंद्र खरे, योगी खरे, अरविंद पवार, सोनू वाल्मीकि, रोहित गौहर, विजय चौरया, हीरा उस्ताद, साहिल करोसिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन समर्थ वाल्मिकी युवा मंच के संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. के.के. चौहान -एडवोकेट ने एवं आभार व्यक्त बबलू भेरुआ ने किया।

Next Post

जिले में कई जगह लगी एच.आर.पी.क्लीनिक

Wed Oct 28 , 2026
​ग्वालियर: कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अगुवाई में ग्वालियर जिले के 30 शहरी एवं ग्रामीण सरकारी अस्पतालों में 24 और 27 अक्टूबर को एच.आर.पी. (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) क्लीनिक लगाई गईं। ​जांच एवं आंकड़े कुल 1035 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच (सोनोग्राफी, हीमोग्लोबिन, यूरिन आदि) की गई, जिनमें से 383 […]

You May Like