गुलाबी ठंड के बीच तेज हवाएं, 30 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट

जबलपुर। मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ है । दिन में धूप की गर्मी और रात-सुबह की गुलाबी ठंड के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। 28 और 29 अक्टूबर को जबलपुर जिले में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन ठंडी हवाओं के चलने से दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा।

तेज हवाओं के दौर के ठीक बाद, 30 अक्टूबर को जिले में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 74 और शाम को 38 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्व हवाएं 7 से 8 किमी की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने तो चौबीस घंटे में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

Next Post

अवैध शराब की बिक्री: देवास की जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

Tue Oct 27 , 2026
भोपाल। देवास की जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया को अपने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने तथा अधीनस्थ अमले की निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ग्राम चंदाना और बिंजाना में 15 और 18 अक्टूबर को दो […]

You May Like