खूनी संघर्ष: सात गिरफ्तार, पांच का निकला जुलूस

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत आजाद नगर गोकलपुर में 25 अक्टूबर की रात्रि एक धार्मिक भंडारे के कार्यक्रम के दौरान हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत के बाद मामले में पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाते हुए नौ को आरोपित बनाया है। इसके साथ विधि विवादित बालक के साथ पति-पत्नी समेत सात को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए पांच आरोपियों का पुलिस पुलिस ने जुलूस भी निकाला। इस दौरान आरोपित कान पकडक़र माफी मांगते नजर आए । जिसके बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कया गया । दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
टीआई उमेश कुमार गोलानी ने बताया कि 25 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे आजाद नगर, गोकलपुर स्थित देवी मंदिर में भंडारे का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान समीर वंशकार का पुत्र यश वंशकार अपने एक अन्य साथी के साथ वहां से निकल रहा था। इस बात पर कि वे इतनी तेज गति से क्यों निकल रहे हैं, कहासुनी हो गई। विवाद बढऩे पर समीर वंशकार अपने परिवार के अन्य सदस्यों एवं साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और लाठी-डंडों एवं चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी हमला किया गया। जिससे 12 से 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। घायल पारस यादव के सिर में लाठी से गंभीर चोट आने के कारण 26 अक्टूबर कीरात्रि उसकी मौत हो गई थी । फरियादी रवि शंकर गोटिया की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया । मामले में पुलिस ने समीर वंशकार, पिता धांधू वंशकार, 30 वर्ष, निवासी आजाद नगर, अभिषेक उर्फ बबला वंशकार, पिता सुंदर वंशकार, 22 वर्ष, निवासी लालमाटी, रोहित वंशकार, पिता राकेश वंशकार, 24 वर्ष, निवासी गोकलपुर, आकाश वंशकार, पिता स्वर्गीय निरंजन वंशकार, 32 वर्ष, निवासी शीतलामाई, शालिनी वंशकार, पति समीर वंशकार, 28 वर्ष, निवासी आजाद नगर, धांधू वंशकार, पिता वानीलाल, 60 वर्ष, निवासी आजाद नगर को दबोचा गया। इसके साथ ही विधि विवादित बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे एवं एक चाइना चाकू जप्त किया गया।

Next Post

गुलाबी ठंड के बीच तेज हवाएं, 30 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट

Tue Oct 27 , 2026
जबलपुर। मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ है । दिन में धूप की गर्मी और रात-सुबह की गुलाबी ठंड के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। 28 और 29 अक्टूबर […]

You May Like