मोबाइल हैक कर खाते से निकले 51 हजार

उज्जैन: ऑनलाइन खातों से राशि निकलने के मामले कम नहीं हो रहे है। साइबर ठगों द्वारा लगातार धोखाधड़ी की जा रही है। इंगोरिया के ग्राम रणवा में रहने वाले अजय पिता राधेश्याम सोलंकी का मोबाइल अचानक 16 अक्टूबर को हैक हो गया था। एक दिन बाद उसके खाते से 51 हजार रुपए निकलने का मैसेज मिला। अजय ने ऑनलाइन हुई धोखाधड़ी की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नम्बर पर दर्ज कराई। मामला इंगोरिया पुलिस के पास पहुंचा तो मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। पुलिस का कहना था कि अजय द्वारा एपीके फाइल पर क्लिक किया था।

जिसके बाद मोबाइल हैक हुआ अनाधिकृत तरीके से राशि का ट्रांजेक्शन हुआ है। एक मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में रहने वाले विवेक पिता भंवरलाल चौपरिया के साथ मई माह में हुआ। उसके पास दो क्रेडिट कार्ड थे। मोबाइल पर कॉल आया और कहा गया कि दो क्रेडिट कार्ड एक कर दिये जायेंगे। लिंक भेजी है, जिस पर जानकारी भरकर भेजना होगी। विवेक ने लिंक ओपन की और खाते से 90 हजार का ट्रांजेक्शन हो गया। उसके द्वारा ऑनलाईन साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की गई थी। पांच माह बाद मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Next Post

शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में भीषण आग

Tue Oct 27 , 2026
मुरैना। शॉर्ट सर्किट से यहां एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई। 24 लाख रुपये का सामान और नकदी जलकर राख हो गई। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like