इंदौर: सिमरोल स्थित आईआईटी इंदौर से जुड़े दो लोगों को साइबर ठगों ने फर्जी लिंक के जरिए निशाना बनाया. जम्मू कश्मीर निवासी एक छात्र से ओटीपी लेकर 99 हजार 726 रुपए निकाल लिए, जबकि दूसरे व्यक्ति के साथ लिंक के जरिए 72 हजार 490 रुपए की धोखाधड़ी की गई. दोनों मामलों में 1 लाख 72 हजार 216 रुपए की ठगी हुई है.
पहले मामले में आईआईटी इंदौर के पीएम अजय हॉस्टल में रहने वाले मोहम्मद वकार ने शिकायत की कि 22 अक्टूबर को उनके पास गलत लिंक आई थी. इसके जरिए ओटीपी हासिल कर ठगों ने खाते से रकम निकाल ली. वहीं, दूसरे मामले में अमृत सागर कॉलोनी में रहने वाले आयुष गर्ग के साथ 23 अक्टूबर को फर्जी लिंक के जरिए ठगी हुई. पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रांजेक्शन और लिंक से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
Next Post
छह ढाबों से 65 बोतल शराब जब्त, हाईवे पर ट्रक-कंटेनरों की जांच
Tue Oct 27 , 2026
इंदौर:आबकारी विभाग ने अवैध शराब के संग्रहण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह ढाबों से देशी-विदेशी शराब की 65 बोतलें जब्त की हैं. विभाग ने सभी छह स्थानों पर प्रकरण दर्ज किए हैं. इसके साथ ही हाईवे पर संदिग्ध ट्रकों और कंटेनरों की भी जांच की गई.सोमवार की […]
